26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में दिन गर्म, रात सुहानी, तापमान में हल्का उतार चढ़ाव

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में गुरुवार को मौसम शुष्क और साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्माहट महसूस की गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक बनी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

सीमावर्ती जैसलमेर जिले में गुरुवार को मौसम शुष्क और साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप के कारण गर्माहट महसूस की गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय हल्की ठंडक रही, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि सूरज चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और दोपहर तक गर्मी का असर स्पष्ट दिखाई दिया। खुले इलाकों में धूप तीखी रही, जिससे बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई।ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह और शाम के समय खेतों में कार्य करते दिखे, जबकि दोपहर में गर्मी से बचने के लिए विश्राम करते नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में शाम ढलने के साथ चहल-पहल बढ़ी। पर्यटक स्थलों पर भी शाम के समय रौनक देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल आसमान साफ रहने और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का यह अंतर स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए नागरिकों को दोपहर में धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।