26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार–मोटरसाइकिल भिड़ंत में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

जैसलमेर जिले के चौधरियों की ढाणी, कोडियासर क्षेत्र में देर रात कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार छोटा बच्चा सुरक्षित बच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर जिले के चौधरियों की ढाणी, कोडियासर क्षेत्र में देर रात कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार छोटा बच्चा सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार सेड़वा निवासी गेमराराम पुत्र पेमाराम कोली अपने छोटे बच्चे की तबीयत खराब होने पर नलकूप से फतेहगढ़ स्थित चिकित्सालय जा रहे थे।

उनके साथ भाई रुपाराम भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान फतेहगढ़ से डांगरी की ओर जा रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गेमराराम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रुपाराम को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही सांगड़ पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल हुकमदान ने क्षतिग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।