21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है भानिया नाडा

लाठी. गांव में पुलिस थाने के सामने वर्षों पुराना भानिया नाडा उपेक्षा का शिकार हो गया है तथा अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है भानिया नाडा

अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है भानिया नाडा

जैसलमेर/लाठी. गांव में पुलिस थाने के सामने वर्षों पुराना भानिया नाडा उपेक्षा का शिकार हो गया है तथा अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। गौरतलब है कि पुलिस थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के किनारे वर्षों पुराना भानिया नाडा स्थित है, जो करीब 25 से 30 फीट गहरा है। यहां बारिश के दौरान पानी जमा होता है। पूर्व में ग्रामीण व मवेशी उस पानी का पेयजल के रूप में उपयोग करते थे। यह नाडा गत कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार पड़ा है तथा इसमें गंदगी, कचरा जमा पड़ा है। इसके अलावा नाडे के पायतन में बड़ी संख्या में झाडिय़ां लग गई है। जिससे ग्रामीण व मवेशी यहां जमा पानी तक नहीं पहुंच पाते है तथा ग्राम पंचायत व प्रशासन की ओर से इसका रख रखाव नहीं किए जाने के कारण इसका अस्तित्व खतरा पड़ रहा है। इसी प्रकार यह नाडा सड़क किनारे होने के बावजूद यहां संकेतक बोर्ड या सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं करवाया गया है। जिससे यहां किसी वाहन या व्यक्ति के इसमें गिर जाने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है।