20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली पहुंची भणियाणा

- स्वागत कर किया अभिनंदन
less than 1 minute read
Google source verification
विजय दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली पहुंची भणियाणा

विजय दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली पहुंची भणियाणा

- स्वागत कर किया अभिनंदन
पोकरण. 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत व विजय दिवस के उपलक्ष्य तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर सेना के जवानों की ओर से निकाली गई साइकिल रैली रविवार शाम भणियाणा पहुंची। यहां ग्रामीणों की ओर से जवानों का स्वागत किया गया। साइकिल रैली गांव के स्व.छोटूसिंह आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पहुंची। विद्यालय परिसर में सेना के सेवानिवृत अधिकारियों, जवानों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की ओर से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कैप्टन भागसिंह भाटी, बागसिंह झलारिया, सेवानिवृत हवलदार भगवानसिंह भाटी, कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा, मानसिंह जसवंतपुरा, पदमाराम, महेश कड़वासरा, थानाराम, इन्द्रभारती, रामसिंह भाटी, चंद्रवीरसिंह भाटी, खुमाणसिंह भाटी, जगमालसिंह भाटी, संदीपसिंह, तनेरावसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की ओर से मालाएं पहनाकर रैली के साथ आए 18 जवानों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद रैली स्व.खरताराम चौधरी मैदान में पहुंची। यहां लगे 100 फीट तिरंगे पर जवानों ने सलामी दी तथा भारत माता के जयकारे लगाए।