7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीसा बंदियों के त्याग और तपस्या के बल पर वट वृक्ष की तरह फल-फूल रहा भाजपा वटवृक्ष: भाटी

मीसा बंदियों के त्याग और तपस्या के बल पर वट वृक्ष की तरह फल-फूल रहा भाजपा वटवृक्ष: भाटी

2 min read
Google source verification
मीसा बंदियों के त्याग और तपस्या के बल पर वट वृक्ष की तरह फल-फूल रहा भाजपा वटवृक्ष: भाटी

मीसा बंदियों के त्याग और तपस्या के बल पर वट वृक्ष की तरह फल-फूल रहा भाजपा वटवृक्ष: भाटी

जैसलमेर. देश के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन काला दिवस के रूप में बना दिया गया। तब से 25 जून को काला दिवस के रूप में माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीसा बंदियो का सम्मान किया जाता है, इनके बलिदान और त्याग से आज भा जनता पार्टी वटवृक्ष की तरह फल-फूल रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार विधायक रह चुके छोटूसिंह भाटी ने कहा कि तत्कालीन केंद्र सरकार के मुखिया का दिमाग निरंकुश हो गया और उन्होंने लोकतंत्र को काला अध्याय साबित कर दिया। जनसंघ के सभी बड़े नेताओं को जेलो में बंद कर दिया गया था। इस अवसर पर मीसाबंदी रहे चंद्रभान खत्री एवं गोपाल खत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चंद्रभान खत्री ने 19 महीने जेल के अनुभवों को साझा किया और जो मीसाबंदी अब इस दुनिया में नहीं है, उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने आपातकाल के के संबंध में कहा कि आपातकाल इस देश का सबसे भयावह दिवस था, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। 1977 में जब आपातकाल खत्म हुआ और मीसा बंदी जब जेल से बाहर निकले तो हिंदुस्तान में एक नई लहर आई और उस लहर के चुनाव में इंदिरा गांधी को भारी मुंह की खानी पड़ी। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना व महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता गोस्वामी ने भी विचार रखे। जिला महामंत्रीसुशील व्यास ने बताया कि मीसा बंदियो को जेलों मे किस तरह की कठिनाईयो का सामना करना पड़ता, लेकिन उनके साहस और उनकी राष्ट्रप्रेम की भावना को देखते हुए हम सभी परिवार जन जिनके परिवार के मुखिया मीसाबंदी मे जोधपुर जेल में बंद थे। उन्होंने अपनी हिम्मत नही खोई हमारा सभी का उनको ही संदेशों था कि आप हमारी परवाह ना करें हम सब आपके आशीर्वाद से कठिन समय निकाल लेंगे, लेकिन आप कभी भी हिम्मत मत हारना। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।