7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोलर हब विकसित होने से संबधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन

-पत्रिका की ओर से पुलिस पब्लिक संवाद का आयोजन

2 min read
Google source verification
सोलर हब विकसित होने से संबधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन

सोलर हब विकसित होने से संबधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन

नोख (जैसलमेर). स्थानीय पुलिस थाने में शनिवार को राजस्थान पत्रिका के कार्यक्रम के तहत पुलिस पब्लिक संवाद का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस थाने के स्वागत कक्ष में एक घंटे तक ग्रामीणों ने थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। खासकर नोख के सोलर हब के रूप में विकसित होने की शुरुआत को देखते हुए इस संबंध में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच फूसाराम मेघवाल ने कहा कि नोख में स्थापित हो रहे सोलर प्लांट्स को देखते हुए बाहरी लोगों का सत्यापन करने के बाद प्रवेश देने की मांग की । इसके साथ ही कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए देश भर से आने वाले लोगों को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने का सुझाव दिया । दिलीपसिंह भाटी ने कहा कि नोख पुलिस थाना अपने क्षेत्र के एक तरफ है और नोख में बाहरी लोगों की आवाजाही बढने के बाद पुलिस गश्त को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है, जिससे अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे । भगाराम माली ने कहा कि नोख में सोलर प्लांट तो लगाए जा रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों को इसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है । उन्होंने सोलर कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिये जाने की मांग रखी। मांगुसिंह भाटी ने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर जमीन सोलर कंपनियों को आवंटित की जा रही है ऐसे में पशुधन को बचाने के लिए विशेष योजनाओं की आवश्यकता है और गोचर भूमि का दायरा बढ़ाने की मांग की । इसी तरह चिन्नू गांव निवासी मोहम्मद खां व अब्दुल खां ने क्षेत्र में किसानों को सुविधाएं बढाने की मांग की। थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ ने उपस्थित ग्रामीणों को सुझावों के लिए धन्यवाद देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही बाहरी लोगों की व संदिग्ध लोगों व घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।। उन्होंने पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम की सराहना की ।