4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSF के महानिरीक्षक पहुंचे जैसलमेर,सीमा क्षेत्र का किया दौरा

सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय राजस्थान अमित लोढ़ा दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार सुबह तनोट पहुंचे। उन्होंने जैसलमेर (उत्तर) से लगती भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकियों का दौरा कर सुरक्षा सम्बन्धी इतंजामों का जायजा लिया व सीमा पर तैनात जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
BSF IG amit lodha visits border area jaisalmer

BSF के महानिरीक्षक पहुंचे जैसलमेर,सीमा क्षेत्र का किया दौरा

जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय राजस्थान अमित लोढ़ा दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार सुबह तनोट पहुंचे। उन्होंने जैसलमेर (उत्तर) से लगती भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकियों का दौरा कर सुरक्षा सम्बन्धी इतंजामों का जायजा लिया व सीमा पर तैनात जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। उन्होंने तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में डटे रहने के लिए सीमा प्रहरियों की सराहना की। लोढ़ा ने सीमा सुरक्षा बल में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीकी का सहारा लेने के बारे में जानकारी दी और बल में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जवानों समस्याएं भी सुनी। लोढ़ा ने सीमा सुरक्षा बल में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीकी का सहारा लेने के बारे में जानकारी दी । अमित लोढ़ा ने तनोट राय मंदिर में दर्शन किए तथा परिसर में जवानों के लिए नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। इससे पहले तनोट पहुंचने पर समादेष्टा दलबीर सिंह अहलावत ने उनका स्वागत किया।