19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएफ की 87वी बटालियन ने दीपावली पर लगाया मेला

- जवानों,महिलाओ और बच्चो ने लिया भाग,- सीमा सुरक्षाबल की 87वी वाहिनी में हुआ आयोजन।

less than 1 minute read
Google source verification
बीएसएफ की 87वी बटालियन ने दीपावली पर लगाया मेला

बीएसएफ की 87वी बटालियन ने दीपावली पर लगाया मेला


रामदेवरा - पोकरण सड़क मार्ग पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की 87 बटालियन की ओर से दीपावली के मौके पर एक मेले का भव्य आयोजन बीएसएफ परिसर में किया गया। इस का उद्घाटन 87वी वाहिनी के समादेष्टा रणवीर सिंह के दारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान जवानो की तरफ से रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किया गया। जिसमें जवानों ,महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए। गुरुवार को दिवाली मेले में सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर बटालियन के समादेष्टा रणवीर सिंह ने सभी जवानों को दीपावली के शुभ अवसर पर बधाइयां दी और सभी को प्रेम से मिलजुलकर त्यौहार मनाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी बटालियन जम्मू कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र से आई है।वहा पर्व मनाने का इतना अवसर नहीं मिलता था। यहां पर सभी ने आज दीपावली का भरपूर आनंद लिया है। सभी को उन्होंने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान बालिकाओं,जवानों के दारा गीत,नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वही थंबोला जैसे खेल में महिलाओ,जवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चो के मनोरंजन के लिए झूला,कूदने का नेट आदि की व्यवस्था रही। वही खाने के चाट,मिठाई,आइसक्रीम,पानी पूरी,आदि की स्टाल लगी रही। गीत,नृत्य, चमच दौड़ में विजेता प्रतिभागी बच्चो को समादेष्टा रणवीर सिंह ने सम्मानित किया।