8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वर में तकनीकी खराबी से नहीं लगा शिविर, ग्रामीण हुए परेशान

पोकरण. जिला रसद कार्यालय की ओर से रविवार को आधार कार्ड बनाने के लिए स्थानीय पंचायत समिति सांकड़ा में शिविर की पूर्व सूचना के बाद किसी कार्मिक के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Nov 2020, 2:19 PM IST

सर्वर में तकनीकी खराबी से नहीं लगा शिविर, ग्रामीण हुए परेशान

सर्वर में तकनीकी खराबी से नहीं लगा शिविर, ग्रामीण हुए परेशान

पोकरण. जिला रसद कार्यालय की ओर से रविवार को आधार कार्ड बनाने के लिए स्थानीय पंचायत समिति सांकड़ा में शिविर की पूर्व सूचना के बाद किसी कार्मिक के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की गई है। जिसके लिए खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड राशन कार्ड से सीडिंग किया जाना आवश्यक है। क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों के कई सदस्यों के आधार कार्ड नहीं बने हुए होने के कारण सीडिंग में परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर रसद कार्यालय की ओर से जगह-जगह आधार कार्ड के शिविर लगाए जा रहे है। रविवार को पोकरण के पंचायत समिति सांकड़ा परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आधार कार्ड का शिविर लगाया जाना प्रस्तावित था। जिसकी सूचना पर क्षेत्र से कई ग्रामीण आधार कार्ड बनाने के लिए यहां पहुंचे, लेकिन कोई कार्मिक यहां नहीं पहुंचा। जिसके कारण ग्रामीण दिनभर इंतजार करते रहे। रसद कार्यालय से पता करने पर जानकारी मिली कि रविवार को अवकाश के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी हो गई। तकनीकी खराबी ठीक नहीं होने के कारण शिविर नहीं लगाया जा सका।