6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर 50 हजार चुराने का मामला हुआ दर्ज

- रामदेवरा थाने में दर्ज हुआ मामला दर्ज- छायन गांव का है मामला

less than 1 minute read
Google source verification
शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर 50 हजार चुराने का मामला हुआ दर्ज

शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर 50 हजार चुराने का मामला हुआ दर्ज

रामदेवरा.क्षेत्र के छायण गांव में स्थित शराब की दुकान में कुछ लोगो के जबरन घुस कर तोड़फोड़ करने और जाते हुए दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपए ले जाने का एक मामला रामदेवरा थाने में आने पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
रामदेवरा थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि छायण गांव में स्थित शराब की दुकान चलाने वाले सुमेर सिंह ने निवासी ने रिपोर्ट देते हुए गांव के कुछ लोगो के दारा उसे शराब की दुकान नही चलाने देने के साथ ही गत 18 अप्रेल की रात को दुकान में शराब की गाड़ी से शराब उतारने के दौरान इन लोगो ने दुकान स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए दुकान के भीतर शराब की बोतले फोड़ने,और जाते हुए गल्ले से 50 हजार रुपए ले कर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
51 पव्वे किए बरामद
रामदेवरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 51 पव्वे बरामद किए।
रामदेवरा थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि पुलिस के दारा गश्त करने के दौरान
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि राठौडा गांव में एक व्यक्ति जब्बर सिंह किराना दुकान के पीछे झाड़ियों में रखे शराब के कार्टून से अवैध शराब बेच रहा हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वो कार्टून में रखे देशी सादा मदिरा के 51 पव्वे मिलने पर जब्बर सिंह से पूछताछ की। जिस पर उसके पास शराब बेचने का कोई वैध परमिट नही मिला। जिस पर उसे गिरफ्तार कर शराब के पव्वे जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।