17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौ थानों के प्रभारी बदले, अरुण कुमार को सदर थानाधिकारी लगाया

जिले में नौ थानों के प्रभारी बदले, अरुण कुमार को सदर थानाधिकारी लगाया

less than 1 minute read
Google source verification
नौ थानों के प्रभारी बदले, अरुण कुमार को सदर थानाधिकारी लगाया

नौ थानों के प्रभारी बदले, अरुण कुमार को सदर थानाधिकारी लगाया

जैसलमेर. जिले के पुलिस बेड़े में एक साथ नौ थानों के प्रभारी बदले गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने दिवाली त्योहार से ठीक पहले यह फेरबदल किया है। इसके तहत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को थानों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत निरीक्षक अरुण कुमार को मोहनगढ़ थाने से जैसलमेर सदर थानाधिकारी लगाया गया है। वह करणसिंह की जगह लेंगे। करणसिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। करणसिंह कुछ समय ही इस पद पर रहे। उन्हें सांगड़ थाने से स्थानांतरित कर सदर थानाधिकारी बनाया गया था। इसी तरह से निरीक्षक भवानीसिंह को मोहनगढ़ थाना प्रभारी लगाया गया है।
सम थाने में भी फिर बदलाव
पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण सम क्षेत्र के लिए दलपत सिंह को थानाधिकारी बनाया गया है। यहां पिछले अर्से से थानाधिकारी जल्दी-जल्दी बदले जा रहे हैं। यहां कार्यरत थानाधिकारी हरीश राठौड़ को मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ में लगाया है। नाचना थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका को अपराध सहायक लगाया गया है। रमेश कुमार ढाका अपराध सहायक के साथ महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ में भी कार्य करेंगे। उनकी जगह गिरधर सिंह लेंगे। जिन्हें पुलिस लाइन से नाचना थाना भेजा गया है। जिले के सांगड़ थानाधिकारी के पद पर सुमेर सिंह पुत्र विशन सिंह और पोकरण थाने में द्वितीय थानाधिकारी के पद पर उपनिरीक्षक सुमेर सिंह पुत्र पन्ने सिंह को लगाया है।