20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सीएमएचओ ने किया कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बुधवार को जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल में आयोजित कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
सीएमएचओ ने किया कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया कोविड वैक्सीन टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बुधवार को जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल में आयोजित कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ जेआर पंवार को क्षेत्र के सभी कोरोना वारियर्स का कोविड वेक्सीन टीकाकरण पूर्ण करवाने को कहा। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गफूर भट्टा का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से संवाद कर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कडवासरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फलसूण्ड तथा जिला आशा समन्वयक देवराज अहम्पा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सांकडा व भणियाणा में आयोजित कोविड वेक्सीन टीकाकरण कार्य की प्रगति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा संस्थान पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।