18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video कांग्रेस पदाधिकारियों ने किये बाबा रामदेव समाधि के दर्शन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किये बाबा रामदेव समाधि के दर्शन।

less than 1 minute read
Google source verification
Video कांग्रेस पदाधिकारियों ने किये बाबा रामदेव समाधि के दर्शन

Video कांग्रेस पदाधिकारियों ने किये बाबा रामदेव समाधि के दर्शन

- नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,जैसलमेर पर्यवेक्षक आदि ने किए दर्शन।
रामदेवरा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुरुवार को रामदेवरा पहुंच कर लोक देवता बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर देश और प्रदेश में अमन चैन की प्रार्थना की। इससे पहले कांग्रेस के पदाधिकारियों के रामदेवरा पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बाबा रामदेव समाधि के साथ डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए।
कांग्रेस पदाधिकारियों में जैसलमेर कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष उमेद सिंह तंवर, जैसलमेर पर्यवेक्षक राजकुमार मगो, गुरप्रीत सिंह राजा, संजय निंझावन शामिल रहे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष आशु सिंह तंवर,परमेश्वर खत्री, नीतेश पुष्करणा,आदि उपस्थित रहे।
- महंगाई हटाओ महारैली के लिए किया आह्वान -
जयपुर में कांग्रेस की आगामी 12 दिसंबर को "महंगाई हटाओ महारैली" के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक महारैली में पहुंचने का आह्वान कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया। स्थानीय एक धर्मशाला में कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेद सिंह तंवर ने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है। जो सभी को साथ लेकर चलती है।जो असहमती रखते है। उन्हे भी कांग्रेस पार्टी साथ लेकर चलती है। उन्होंने महंगाई हटाओ महारैली को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। तंवर बताया कि कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने में हर कार्यकर्ता जी जान से जुटा हुआ है।
इस नीतेश पुष्करणा,रामदयाल ओड,अमृतलाल बिश्नोई,कल्याण सिंह, जुगताराम,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामदेवरा। लोक देवता बाबा रामदेव समाधि दर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। पत्रिका