
'भाजपा संगठन के रचनात्मक कार्यो की निरंतरता ही पार्टी का मजबूत आधार '
जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के जैसलमेर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष ग्वालदास सांवल की अध्यक्षता में रखा गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी जिला महामंत्री सुशील व्यास, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, वरिष्ठ नेता छोटूसिंह भाटी, जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में मंडल अध्यक्ष ने आगंतुकों का स्वागत किया। मंडल महामंत्री ओमप्रकाश छत्रैल ने मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी रखी। बैठक में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री सुशील व्यास ने कार्यसमिति पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो निरंतर संगठन की गतिविधियो के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत देश हित आम जन सेवार्थ के लिए रचनात्मक कार्यों की निरंतरता बनाए रखती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं में संगठन के साथ साथ राष्ट्र के प्रति निष्ठा भाव सदैव बना रहता हैं। मंडल प्रभारी व्यास ने मंडल कार्यसमिति में बूथ समिति शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुख पर विस्तार से चर्चा करते हुए वह समितियों के सत्यापन की आवश्यकता जताई ।
जैसलमेर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता छोटूसिंह भाटी ने वर्तमान में कोविड से उत्पन्न चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान की प्रदेश कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है व भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल हो चुकी है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सांगसिंह भाटी ने किसानों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बूथ समितियों शक्ति केंद्र प्रमुख की नियुक्ति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली ने केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं व जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान ने सेवा ही संगठन की जानकारी दी। सुरेंद्र सिंह भाटी द्वारा कोविड दिंवगतों के लिए दो मिनट मौन रखा गया। भीमसिंह डाबला ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया। संचालन सुरेंद्रसिंह भाटी ने किया। मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित रहे।
Published on:
26 Jul 2021 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
