8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में अब तीन स्थानों पर कोरोना जांच सुविधा

-प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है सेंपलिंग कार्य
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Sep 2020, 9:38 AM IST

शहर में अब तीन स्थानों पर कोरोना जांच सुविधा

शहर में अब तीन स्थानों पर कोरोना जांच सुविधा

जैसलमेर. कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैम्पल लिए जाने की सुविधा जैसलमेर जिला मुख्यालय पर अब तीन विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे सैम्पलिंग गतिविधियों को सम्बल प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अब इन तीनों ही स्थानों पर प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना जांच सैम्पलिंग का कार्य किया जा रहा है। जवाहिर चिकित्सालय, गांधी कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी एवं गफूर भट्टा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने की स्थिति में इन तीनों ही स्थानों पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर ने दिए निर्देश - बेहतर रखें सभी प्रबन्ध
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इन तीनों ही स्थानों पर सैम्पलिंग को लेकर सभी प्रबन्ध सुनिश्चित रहें तथा चिकित्सा स्टाफ हमेशा मुस्तैद रहे ताकि निर्धारित समयावधि में रोजाना सैंपल लेने का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए जाने की दृष्टि से तीन दिन पूर्व बुधवार को जवाहिर अस्पताल में प्रात: 8 से रात्रि 8 बजे तक सैंपल लिए जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन सैंपलिंग कार्य को सुचारू रूप से संपादित किए जाने की दृष्टि से जवाहिर अस्पताल के साथ ही दो अन्य स्थानों पर सैंपलिंग की सुविधा शुरू हो जाने से व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया और तीनों ही स्थानों पर प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।