4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CRIME NEWS: तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर. तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गौरतलब है कि फलसूंड पुलिस थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट पेश की थी कि इशान खां पुत्र निजाम खां निवासी मदुरासर ने उसके घर में आकर स्नान करती हुई के अश्लील फोटो खींच, वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

2 min read
Google source verification
CRIME NEWS: तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS: तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर. तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गौरतलब है कि फलसूंड पुलिस थाने में पीडि़ता ने रिपोर्ट पेश की थी कि इशान खां पुत्र निजाम खां निवासी मदुरासर ने उसके घर में आकर स्नान करती हुई के अश्लील फोटो खींच, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ईशान खां व मिश्री खां ने पीडि़ता के घर आकर पीडि़ता का अपहरण कर अन्यत्र स्थान ले गए और ईशान खां द्वारा पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए व मोबाइल ले लिए। पेश रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत ने फलसूंड थानाधिकारी भंवरलाल को विशेष दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश राजस्थान व अन्य राज्यों में की। आरोपी इशान खां पुत्र निजाम खां निवासी मदुरासर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं। पुलिस टीम में उप थानाधिकारी भंवरलाल, कांस्टेबल रिछपाल, सूरजपालसिंह, भागीरथ, रामलाल, दीपक तथा साईबर सैल से हजारसिंह व भीमराव सिंह को शामिल किया गया।

विद्युत लाइन से तार चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझी
-दो आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर. नाचना पुलिस ने विद्युत लाइन से तार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 30 अगस्त को सुभाष चौधरी पुत्र जेताराम निवासी ग्राम पंचायत कजनाउ, जोधपुर हाल कनिष्ठ अभियंता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम नाचना ने पुलिस थाना नाचना पर रिपोर्ट पेश की कि 33/11 केवी नाचना जीएसएस से निर्गत फीडर इगांनप से सतारु फांटा जाने वाली लाइन 29 अगस्त की रात्रि में 17 पोलो की थ्री फेज विद्युत लाइन चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत की ओर से उप निरीक्षक अजीतसिंह को विशेष दिशा निर्देश दिए। उप निरीक्षक अजीतसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम की ओर से सरगर्मी से तलाश कर आरोपी श्रवणराम पुत्र रामलाल निवासी टेकरा, जोधपुर व बसीया पुत्र उस्मान खां निवासी रोला पुलिस थाना बाप जिला जोधपुर को दस्तयाब कर पूछताछ गिरफतार किया गया। आरोपी से प्रकरण में चोरी किया गया तार बरामद कर पिक-अप वाहन को जब्त हटाया। आरोपियों से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।