
Crime News: लाखों रुपए की नकबजनी की वारदात की गुत्थी सुलझी
जैसलमेर. शहरी क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले हुई लाखों रुपए की नकबजनी की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी भी हाथ लगे हैं। गौरतलब है कि गत 11 नवंबर को सवाईसिंह ने पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में रिपोर्ट पेश की कि गत 10 नवंबर को पे घरेलू कार्य से गांव बासनपीर गए हुए थे। सुबह वापिस जैसलमेर घर लौटे तो पाया कि उसके मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था व भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी जोधपुर व रितिक वर्मा पुत्र दिनेश कुमार निवासी, मउ उत्तरप्रदेश को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस टीम ने शहर कोतवाल कमल किशोर, उप निरीक्षक दलपतसिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बीरा, हेड कांस्टेबल जेठाराम, राज कुमार, बलूदान, कांस्टेबल धारासिंह, कैलाश, कौशलाराम, देवराज, घमंडाराम, महेन्द्रसिंह, महिला कांस्टेबल लीला तथा साईबर सैल से हजारसिंह व भीमरावसिंह शामिल किए।
भीमरावसिंह को गैलेंट्री प्रमोशन, कांस्टेबल से बने हेड कांस्टेबल
जैसलमेर. राजस्थान पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से पुलिस कार्मिकों द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने के फलस्वरूप पुरस्कार एवं पदोन्नति के लिए गठित कमेटी की अभिशंषा पर राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमावली के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष नामांकन किया हैं। विशेष नामांकन सूची में साईबर सैल जैसलमेर में पदस्थापित कांस्टेबल भीमरावसिंह को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर गैलेन्ट्री पदोन्नति दी गई हैं। गौरतलब है कि भीमरावसिंह ने साइबर सैल में पदस्थापित रहते हुए विभिन्न कार्यवाहियों जैसे अवैध शराब बरामदगी, नकली सीडी बरामदगी, अवैध जुआ आशियाय बरामदगी, मालखाना निस्तारण, अवैध अफीम बरामदगी आदि में सहभागिता की।
Published on:
02 Dec 2022 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
