12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमांकन कर हटाई गई फसल, तार और जाली भी मौके पर जब्त

तेजरावा गांव में शुक्रवार को वन्यजीव मंडल ने अवैध काश्त पर सख्त कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Google source verification

 तेजरावा गांव में शुक्रवार को वन्यजीव मंडल ने अवैध काश्त पर सख्त कार्रवाई की। डीएनपी के उप वन संरक्षक के निर्देश पर सहायक वन संरक्षक अशोकसिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार बसेठिया और टीम ने सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक अभियान चलाया। पटवार हल्का तेजरावा की उपस्थिति में भूमि का सीमांकन कर ट्रैक्टरों से अतिक्रमण हटाया गया। तार, जाली और ग्वार की फसल मौके पर साफ करवाई गई। अधिकारियों ने कहा कि संरक्षित और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कार्रवाई के दौरान थाना झिनझिनयाली से पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अवांछित स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर कब्जा करने से बचें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।