
भादरिया मेले में उमड़ी भीड़, मंदिर में किए दर्शन
लाठी. क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित भादरियाराय माता मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रा में शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर मेले का आयोजन किया गया, इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि भादरियाराय माता मंदिर में नवरात्रा के दौरान मेला भरा जाता है। विशेष रूप से सप्तमी के दिन यहां विशेष पूजा-अर्चना व मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार को सप्तमी के मौके पर अलसुबह ही श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई। फलोदी, जैसलमेर, पोकरण, लाठी, धोलिया, चांधन, सोढ़ाकोर, मूलाना आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर यहां पहुंचे। अलसुबह तीन बजे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। चार बजे मंदिर के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ प्रवेश किया और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अलसुबह आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पांव रखने तक की जगह नहीं थी। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अलसुबह चार बजे पुजारी नंदकिशोर शर्मा, दिनेश, विनोद, अनिल शर्मा ने मंदिर में विशेष पूजन किया। इस मौके पर किशनसिंह, घनश्याम पालीवाल, अशोक सोढ़ानी, पप्पुसिंह, कंवराजसिंह, हाथीसिंह, मूलसिंह भाटी, प्रहलादसिंह, नरपतसिंह, विजयसिंह, खेताराम चौहान, आनंदसिंह, सगतसिंह, कोजराजसिंह सहित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने श्रद्धालुओंं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की, ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। नवरात्रा मेले के दौरान लाठी थानाधिकारी अशोककुमार विश्रोई के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र में गश्त की और मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।
Published on:
08 Apr 2022 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
