
मरु महोत्सव के दूसरे दिन शाम को सजी सुरों की महफिल, फैशन शो के माध्यम से किया शाही पहनावे का प्रदर्शन
जैसलमेर. मरु महोत्सव के दूसरे दिन पूनम स्टेडियम में ्प्रदेश के साथ अन्य प्रांतों के लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत जोधपुर के लोक कलाकार राजेन्द्र परिहार ने मांगलिक वादय शहनाई से की। इस सांस्कृतिक सांझ में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला के ख्यातनाम कलाकार रवि कुन्नर एवं उनकी टीम ने पंजाबी भंगडा डांस का पंजाबी लोक संस्कृति से रु-ब-रु कराया। लोक कलाकार तगाराम भील ने अलगोजा वादन पर राजस्थानी लोक गीतों की स्वर लहरियां बिखेरी। सांस्कृतिक सांझ में पहली बार शेखावटी के अंतरराष्ट्रीय ट्रम्पेट प्लेयर आमीन बिहानी सरदार शहर ने भी भागीदारी की। उन्होंने ‘हे प्रीत जहां की रीत सदा भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं ’ तथा ‘ दिल दिया है जान भी देगें, ऐ वतन तेरे लिए’ गीतों की शानदार प्रस्तुति की। इनके नेतृत्व में जी टीवी कलाकार प्रियंका मालिया व शहजाद बिहानी एवं उनके दल ने गु्रप नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक सांझ में जोधपुर के ख्यातनाम लोक कलाकार पारसनाथ कालबेलिया एवं उनकी नृत्यांगनाओं ने ‘कालियों कूद पडियों मेला में, साइकिल पिंचर कर लायों’ गीत पर नागिन नृत्य की प्रस्तुति पेश की। इस दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट फैशन टेक्नोलॉजी जोधपुर निफ्ट द्वारा राजस्थानी शादी समारोह में पहने जाने वाले दूल्हा-दुल्हन एवं अन्य लोगों द्वारा पहने जाने वाले शाही पहनावे का जीवंत प्रदर्शन फैशन शो के माध्यम से किया। फैशन शो विशाल तोलम्बिया के नेतृत्व में पेश किया गया। जैसलमेर के लोक कलाकार रोजे खां ने राजस्थानी गायन की प्रस्तुती दी।
Published on:
18 Feb 2019 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
