जैसलमेर. क्रिसमस के मौके पर स्वर्णनगरी में रंग-बिरंगे गुब्बारों तथा पट्टियों से सजे चर्च व हाटलों में खूब उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान प्रार्थनाएं गूंजी, सांता क्लॉज से उपहार पाकर बच्चों में विशेष खुशी देखी गई। सजे हुए क्रिसमस ट्री लोगों में आकृषण का केंद्र रहे। रोमन्स लोगों ने सूर्य देवता मिथ्रोस का जन्म दिन व ईसा का जन्म दिवस क्राइस्ट्स मास के रूप में मनाया। सेंट पॉल व इमानुअल मिशन स्कूल चर्च में कई लोगों ने प्रभु यीशु से सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की। लाल पत्तियों से सजाए गए घुमावदार केंडीकेन बच्चों की पहली पसंद रहे।
होटलों में मनाया जश्न, कटे केक
शहर के विभिन्न होटलों में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान केक काटे गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दी गई। इसमें सैलानी झूमते हुए नजर आए। सम व खुहड़ी के धोरों में रातभर जश्न मनाया। देशी-विदेशी पर्यटकों में क्रिसमस को लेकर उत्साह को देख पर्यटन व्यवसायियों ने भी आकर्षक सजावट की। जिंगल बेल-जिंगल बेल जिंगल आल द वे की धुन पर बच्चे कईजगह थिरकते हुए दिखे। बेथलहम के तारे का प्रतीक पाइनसेरिया के पीले लाल फूल चमकीली पत्तियों से घिरे हुए खूब आकृषक लग रहे थे। लोगों ने क्राइस्ट के त्याग को याद कर मानव कल्याण की दुआएं की।