
विद्यालय में शिक्षकों की कमी,इतने विद्यार्थियों का भविष्य संकट में, जानिए पूरी खबर
मोहनगढ़. मोहनगढ़ के नोडल विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल स्वीकृत 28 पदों में से 15 पद रिक्त चल रहे है। ऐसे में यहां शैक्षणिक ढांचा चरमराया हुआ है। यहां तक कि विद्यालय में प्राचार्य का पद भी रिक्त चल रहा है। मोहनगढ़ में कहने को तो एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है, लेकिन विद्यालय में आधे पद खाली हैञ विद्यालय में इस बार नामांकन भी आठ सौ के करीब है। ऐसे में शिक्षकों की कमी के कारण यहां शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इन दिनों विद्यालय में प्रवेष के लिए विद्यार्थी अभी भी पहुंच रहे है। विद्यालय में प्राचार्य का पद है। राजनीति विज्ञान के 2 पद, इतिहास का 1 पद, भौतिकी विज्ञान का 1 पद, रसायन विज्ञान का 1 पद, गणित का 1 पद रिक्त है। भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित विषय के व्याख्याताओ के तबादले होने के चलते पद रिक्त हो गए। पूरा विज्ञान वर्ग का गणित विषय ही खाली हो गया। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी के संस्कृत के दो पद रिक्त चल रहे है। लेवल द्वितीय के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के दो पद रिक्त चल रहे है, वहीं लेब सहायक के दो पद, पुस्तकालयाध्यक्षक का एक पद व कनिष्ठ लिपिक का एक पद रिक्त चल रहा है। तबादलों के मेले में शिक्षक यहां से तो चले गए, लेकिन नए शिक्षकों को मोहनगढ़ नहीं लगाया गया।
ग्रामीणों में रोष, पद भरने की मांग
मोहनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को नोडल विद्यालय बनाया गया है। इसके अधीन चार सब नोडल भी आते है। इन सब नोडल के अधीन अन्य राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालय भी आते है। सब नोडल में मोहनगढ़, नाचना, नोख, नेेहड़ाई शामिल है। मोहनगढ़ के नोडल विद्यालय के प्राचार्य के पद के रिक्त होने के चलते कई कार्य प्रभावित हो रहे है।
परेशानी तो है..
विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य आसकरण ने बताया कि विद्यालय में स्वीकृत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के 28 पद स्वीकृत है, जिसमें से 15 पद रिक्त है। विज्ञान वर्ग में गणित विषय के व्याख्याताओ के तीनों पद रिक्त चल रहे है। प्राचार्य का पद भी रिक्त है। शिक्षण कार्य में समस्या तो आ रही हैै।
Published on:
11 Jul 2018 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
