20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊंटों की बिक्री पर लगीऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, किया प्रदर्शन

रोक हटाने की मांग, किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
ऊंटों की बिक्री पर लगीऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, किया प्रदर्शन

ऊंटों की बिक्री पर लगीऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, किया प्रदर्शन

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ऊंटपालकों ने एकत्रित होकर रोष जताया तथा विरोध प्रदर्शन करते हुए ऊंटों की बिक्री पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। ऊंटपालकों ने बताया कि राज्यपशु ऊंट की बिक्री पर रोक लगी हुई है। जिसके कारण ऊंटपालकों को आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। साथ ही विकास योजना के तहत सहायता राशि का भुगतान भी नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सोढ़ाकोर, दिधु, ताड़ाना, महेशों की ढाणी, ओढ़ाणिया, खेतोलाई, बारू, भादरिया, बालाना, अजासर, आसकंद्रा सहित विभिन्न गांवों से ऊंटपालक धोलिया पहुंचे। यहां बगङुराम विश्रोई, श्रवण पूनिया सहित ऊंटपालकों ने जमकर नारेबाजी की तथा प्रदर्शन करते हुए ऊंटों की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग की है। साथ ही वर्ष 2019 के बाद ऊष्ट्र विकास योजना के तहत ऊंटपालकों को दी जाने वाली 10 हजार रुपए की सहायता राशि भी नहीं मिल रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि बिक्री पर लगी रोक हटाने व सहायता राशि का भुगतान करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो ऊंटपालकों की ओर से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
समझाइश पर माने
ऊंटपालकों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सांगसिंह भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऊंटपालकों से समझाइश की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिस पर ऊंटपालकों ने आंदोलन समाप्त किया। इस मौके पर भागीरथ, नरेश, हरलाल, डूंगरराम, रामलाल, नींबाराम, गणपतराम, गोरधन, राजूराम, सहीराम, भाखरराम, विजयकुमार, चंदनसिंह, नाथूराम, पारस देवासी, राजेश्वर, भैरुसिंह, कूंपसिंह, प्रेमसिंह, इनायतखां, रणजीताराम, धन्नाराम, शंकरलाल, पप्पुराम, भोजराजसिंह, पूनमसिंह, सांवलसिंह, चुतरसिंह, भैरुसिंह, गोपालसिंह सहित ऊंटपालक उपस्थित रहे।