
Desert Festival 2024: राजस्थान मूल के ही बन सकेंगे मरुश्री और मिस मूमल
Desert Festival 2024: विश्व विख्यात मरु महोत्सव का आयोजन आगामी 22 से 24 फरवरी तक जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैसलमेर में आयोजित होगा। इसी प्रकार परमाणु नगरी पोकरण में मरु महोत्सव का आयोजन 21 फरवरी को होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगीए उसके लिए आवेदन पत्र 17 फरवरी तक पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि मरु महोत्सव के दौरान मरुश्री, मिस मूमल, मिसेज जैसलमेर, साफा बांध, मूमल-महिन्द्रा, मूंछ प्रतियोगिता के साथ ही ऊंट श्रंृगार, शान-ए-मरुधरा, पणिहारी मटका रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र भरकर पर्यटक स्वागत केन्द्र कार्यालय में जमा कराएं।प्रतियोगिताओं के लिए ये होंगे मापदंड
मरुश्री प्रतियोगिता - इच्छुक प्रतिभागी व्यस्क होना चाहिए एवं उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष हो, जिसका प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। प्रतियोगी की लम्बाई 5 फीट 6 इंच से कम नहीं होनी चाहिए। मरुश्री विजेता मेले के तीनों दिवस तक मरुश्री की पोषाक में उपस्थित रहेगा एवं उसे विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफर्स से विभिन्न स्मारकों, हवेलियों आदि पर फोटो खिंचवाना होगा। प्रतिभागी को शोभायात्रा में भाग लेना आवश्यक होगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। पूर्व विजेता इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगा। प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।मिस मूमल प्रतियोगिता - प्रतियोगी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र विद्यालय का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। मिस मूमल प्रतियोगी अविवाहित हो और कोहनी के ऊपर वाला चूड़ा पहने हुए नहीं हो। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। पूर्व विजेता इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगा। मिस मूमल प्रतियोगी राजस्थान की मूल निवासी होनी आवश्यक है व निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
Desert Festival 2024: मिसेज जैसलमेर - प्रतियोगी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्रध् विद्यालय का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। मिसेज जैसलमेर प्रतियोगी विवाहित होनी चाहिए एवं प्रतिभागी की वेशभूषा पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ पद्वति पर आधारित होनी चाहिए। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। पूर्व विजेता इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगी। मिसेज जैसलमेर प्रतियोगी राजस्थान की मूल निवासी होनी आवश्यक है व निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। विजेता प्रतियोगी को मेले के तीन दिवस उपस्थित रहना होगा।मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता - प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी की उम्र 10 से 18 वर्ष तक होना आवश्यक है। जिसका आयु प्रमाण पत्र प्रमाणितसूदा प्रस्तुत करना होगा। मूमल व महेन्द्रा एक ऊंट पर हीं बैठेंगे व उनकी वेशभूषा पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ी पद्धति पर आधारित होनी चाहिए। मूमल व महेन्द्रा के गहने, परिधान व पूर्ण वेशभूषा एक अविवाहित लडक़ी व लडक़े की अभिव्यक्ति व प्रस्तुतिकरण करते हुए होनी चाहिए। मूमल प्रतियोगिता का विवरण परिशिष्ठ प्रथम और महेन्द्रा प्रतियोगिता का विवरण परिशिष्ठ द्वितीय में देना आवश्यक होगा। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। मूमल व महेन्द्रा प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा।
मूंछ प्रतियोगिता - प्रतियोगी वयस्क होना आवश्यक है, उसकी अच्छी कद काठी होनी चाहिए। वह राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक हैं। मूंछ विजेता मेले के तीनो दिवस तक उपस्थित रहेगा एवं उसे विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफर्स से स्मारकों, हवेलियों आदि पर फोटो खिंचवाना होगा एवं उसे शोभा यात्रा में भाग लेना आवश्यक होगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता व आवास सुविधा देय नहीं होगी। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।साफा बांध प्रतियोगिता - प्रतियोगी को स्वच्छ एवं पारम्परिक पोशाक में स्टेज पर पहुंचना आवश्यक होगा, उसे जैसलमेरी शैली का साफा बांधना होगा। प्रतियोगी को शोभायात्रा में भाग लेना आवश्यक होगा। उसे किसी प्रकार का यात्रा भत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। पूर्व प्रथम विजेता सम्मिलित नहीं हो सकेगा। प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रतियोगी को साफा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा, जो प्रतियोगिता पूर्ण होने पर वापस लौटाना होगा। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
Published on:
14 Feb 2024 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
