6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किया कपिल मुनि का अभिषेक, आज होगा वरुण भगवान का

- श्रावण माह के धार्मिक अनुष्ठानों की होगी पूर्णाहुति

less than 1 minute read
Google source verification
किया कपिल मुनि का अभिषेक, आज होगा वरुण भगवान का

किया कपिल मुनि का अभिषेक, आज होगा वरुण भगवान का

पोकरण. क्षेत्र के सेलवी गांव के पास स्थित कदली वन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रावण माह के दौरान चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत शनिवार को कपिल मुनि का अभिषेक किया गया। मंदिर के संत ओम महाराज ने बताया कि श्रावण माह के दौरान विश्व कल्याण की कामना को लेकर एक माह से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ चरण पादूका पूजन व रुद्राभिषेक किया जा रहा है। कदली वन हनुमान मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक किया गया। शनिवार को कपिल मुनि की पूजा-अर्चना की गई तथा विशेष अनुष्ठान किया गया। आचार्य पंडित राधाकृष्ण व्यास के सानिध्य में बालसंत मारुति नंदन व अन्य यजमानों की ओर से पूजन किया गया। इसके बाद रुद्राभिषेक का पाठ कर कपिल मुनि, रामभक्त हनुमान व शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक किया गया। दोपहर बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
आज होगी पूर्णाहुति
संत ओम महाराज ने बताया कि कदली वन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रावण माह के दौरान एक माह तक धार्मिक अनुष्ठान किए गए। रविवार को अनुष्ठानों की पूर्णाहुति होगी। उन्होंने बताया कि श्रावण माह पूरा बीत जाने के बाद भी अभी तक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई हैै। जिससे किसान चिंतित है। इसी को लेकर रक्षा बंधन व पूर्णिमा के मौके पर भगवान वरुण का पूजन व अभिषेक किया जाएगा तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की जाएगी। दोपहर के समय रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।