8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान संबंधी बैठक सम्पन्न

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान तैयार करने को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में बैठक हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Nov 2020, 7:55 PM IST

डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान संबंधी बैठक सम्पन्न

डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान संबंधी बैठक सम्पन्न

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान तैयार करने को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें एनवायरमेन्ट से संबंधित सभी डाटा संग्रहित किए गए। डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान तैयार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी ने प्लान तैयार करने के बारे में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में वनस्पति विभाग प्रोफेसर डॉ.पवन कसेरा ने जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त कलक्टर ओ.पी. विश्नोई, उप वन संरक्षक जी.के. वर्मा, खनि अभियन्ता भगवानसिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कुणाल साहु, रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक ए.के. सोनी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीशकुमार व्यास, भू वैज्ञानिक डॉ.एन.डी. इणखिया, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.पी. जोरवाल, प्रदुषण नियंत्रण मण्डल के भजनलाल मतवाला, नगरपरिषद की सहायक अभियन्ता रेशूसिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवल किशोर गोयल व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेन्ट प्लान तैयार करने को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में बैठक हुई।