8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से घर-घर होगा टीबी रोगियों का सर्वे

आज से घर-घर होगा टीबी रोगियों का सर्वे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Oct 2021, 7:39 AM IST

आज से घर-घर होगा टीबी रोगियों का सर्वे

आज से घर-घर होगा टीबी रोगियों का सर्वे

जैसलमेर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर से जिले में एक्टिव केस फाइङ्क्षडंग एवं डीबीटी- निक्षय पोषण योजना अभियान चलाया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप चौधरी
ने बताया कि अभियान के तहत जिले में आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व एएनएम की टीमों की ओर से अपने कार्यक्षेत्र मे घर-घर जाकर सर्वे करके टीबी के रोगियो का चिन्हिकरण का कार्य किया जाएगा तथा बलगम के नमूनो का संग्रहण कर नजदीक ही चिकित्सा संस्थान पर जांच के लिए भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आशाओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं एएनएम की टीमों की ओर से प्रतिदिन घर-घर भ्रमण के दौरान चिह्नित किए गए टीबी रोगियों की रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन प्राप्त कर जिला स्तर पर जिला क्षय रोग अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत अतिसंवेदनशील कच्ची बस्तियों, रैन बसेरों, एचआईवी पीडि़त मरीजों, खान श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, शरणार्थी बस्तियों में निवास करने वाले लोगों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी तथा अभियान अन्र्तगत चिन्हित टीबी रोगियो की आवश्यक जांच करवाकर आवष्यक उपचार प्रदान किया जाएगा। किसी भी संभावित टीबी रोगी में टीबी रोग की पुष्टि होने पर शीघ्र ही टीबी का उपचार प्रारम्भ कर दिया जाएगा। टीबी का सम्पूर्ण निदान व उपचार समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानो पर नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक टीबी मरीज को प्रत्येक माह 500 रुपए पोषण राषि इलाज पूर्ण होने तक भी दिया जाएगा।