
हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व
पोकरण. त्याग, बलिदान व कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) बुधवार को कस्बे सहित आसपास के गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना संक्रमण की महामारी चल रही है। ऐसे में सरकार की ओर से मुस्लिम भाइयों को घरोंं में ही रहकर नमाज अदा करने की गाइडलाइन जारी की गई थी। इसी के अंतर्गत लोगों ने सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए बड़े समारोह का आयोजन करने की बजाय घरों में ही नमाज अदा की। इसके बाद सामुहिक रूप से भीड़ करने की बजाय मोबाइल व मैसेज के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। घरों में नमाज अदा करने के दौरान भी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई व पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा ने भी क्षेत्र में नजर बनाए रखी तथा मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए शांति, प्रेम, आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
लाठी. क्षेत्र में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई सामुहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ तथा लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की, लेकिन मुस्लिम भाइयों में उत्साह नजर आया और उन्होंने फोन व मैसेज के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। मोहल्लों में एक साथ मिलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी ओर से ईद की मुबारकबाद दी गई।
Published on:
21 Jul 2021 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
