8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में कबड्डी के विकास एकेडमी के प्रयास: शाले मोहम्मद

जैसलमेर में कबड्डी के विकास एकेडमी के प्रयास: शाले मोहम्मद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 23 Feb 2021, 8:14 PM IST

जैसलमेर में कबड्डी के विकास एकेडमी के प्रयास: शाले मोहम्मद

जैसलमेर में कबड्डी के विकास एकेडमी के प्रयास: शाले मोहम्मद

जैसलमेर. चार दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, राजस्थान फुटबॉल संघ अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसोल के मुख्य आतिथ्य और नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदरसिंह, चंद्रेश्वर मंदिर स्वामी भगवन पूरी महाराज, पूर्व सभापति अशोक तंवर, पार्षद देवी सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों का कबड्डी संघ के पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया। वर्ष 1950 के बाद पहली बार आयोजित हुए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि जैसलमेर पुलिस लाइन में आयोजित हुए जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम उनके विधानसभा क्षेत्र सांकड़ा की रही। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भरतपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जैसलमेर की टीम बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अव्वल रहेगी। अब तक कबड्डी प्रतियोगिता नहीं हुईए इससे कहीं न कहीं खिलाडिय़ों को जरुर निराशा हुई होगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि कबड्डी एकेडमी के लिए उन्होंने खेल मंत्री एवं सीएम से मुलाक़ात कर मांग की है। जल्द ही जैसलमेर में बास्केटबॉल एकेडमी की तरह कबड्डी एकेडमी भी होगी। उन्होंने कहा यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान में विभिन्न खेलों में उच्च श्रेणी वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों से नवाजा गया है। इससे निसन्देह खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं खेल को बढ़ावा भी मिलेगा।
मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि पोकरण में उन्होंने इंडोर स्टेडियम के लिए बजट दिया है। इसके अलावा भी जैसलमेर जिले में खेल को बढ़ावा देने, स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम के निर्माण ए खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए सरकार के साथ ही क्षेत्र में काम करने वाली बड़ी कंपनियों के सीएसआर फंड से मदद कराने का भरोसा दिलाया।
संघ के गठन के 15 दिन के भीतर प्रतियोगिता का प्रयास सराहनीय
राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनका शुरू से सांकड़ा से लगाव है और विजेता टीम भी यहीं की है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर कबड्डी संघ का गठन के महज 15 दिवस में ही प्रतियोगिता का आयोजन कराना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने संघ के अध्यक्ष अमरदीन फकीर, चंदन सिंह भाटी सहित तमाम पदाधिकारियों को आयोजन को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का जैसलमेर में आयोजन के लिए सरकार से अनुमति मांगी है, जैसे ही अनुमति मिलेगी तो जल्द ही प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। संघ के सीई ओ लक्ष्मण सिंह तंवर ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन चंदन सिंह भाटी और विजय बल्लाणी ने किया। विजेता उप विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए गए।