27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकादशी : स्वर्णनगरी में फागोत्सव और पारंपरिक गेरों संग होली की धूम

स्वर्णनगरी में फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर होली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग गीतों की मधुर थाप पर श्रद्धालु और रंगप्रिय लोग गुलाल उड़ाते हुए होली के रंग में सराबोर हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर होली का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग गीतों की मधुर थाप पर श्रद्धालु और रंगप्रिय लोग गुलाल उड़ाते हुए होली के रंग में सराबोर हो गए।

तबलों की थाप पर थिरकते युवाओं की टोली ने पूरे शहर में उमंग और ऊर्जा का संचार किया। मंदिर से निकली पारंपरिक गेरें गोपा चौक, सदर बाजार और कचहरी रोड होते हुए मंदिर पैलेस तक पहुंची, जहां पुष्करणा समाज के विभिन्न धड़ों के लोगों ने सामूहिक रूप से होली की इस धरोहर को जीवंत बनाए रखा। शाम को गेरों के माध्यम से घर-घर जाकर गड़ीसर तालाब के समीप आयोजित बगेचियों में गोठ के लिए सहयोग राशि एकत्रित की गई। फाल्गुन एकादशी की मस्ती जैसलमेर में संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आनंद का संगम प्रस्तुत किया।