8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 24 पंचायतों में होंगे सरपंचों के चुनाव, 72 प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में

-6 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित-समिति क्षेत्र के 200 वार्ड में से 163 वार्डों में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Sep 2020, 9:36 AM IST

फतेहगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 24 पंचायतों में होंगे सरपंचों के चुनाव, 72 प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में

फतेहगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 24 पंचायतों में होंगे सरपंचों के चुनाव, 72 प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में

जैसलमेर. पंचायत आम चुनाव.2020 के तहत जिले की फतेहगढ़ पंचायत समिति के लिए द्वितीय चरण में 03 अक्टूबर को पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। पंच व सरपंच के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरूवार को सम्पन्न हुई। पंचायत समिति क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायतों में से 06 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। शेष रही 24 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। समिति क्षेत्र के कुल 200 वार्ड में से 163 वार्ड में वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शेष रहे 37 वार्डों के वार्ड पंच के चुनाव के लिए 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि फतेहगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। इसी प्रकार 37 वार्डों के वार्ड पंच के चुनाव के लिए 83 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत उत्तम नगर, कराड़ा, रामा, छोडिय़ा, भाखरानी, देवीकोट व लोरड़ीसर में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत उत्तम नगर, कराड़ा, रामा, छोडिय़ा, भाखरानी व देवीकोट में सरपंच के साथ ही सभी वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। लोरड़ीसर में 5 वार्ड में से 3 वार्डपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत तेजरावा में 3, बईया में 2, झिनझियाली में 3, कुण्डा में 3, कोहरा-मेहरों की ढाणी में 2, लखा में 2, मोढ़ा में 2, तेजमालता में 5, देवड़ा में 6, सीतोड़ाई में 2, नरसिंहों की ढाणी में 3 प्रत्याशी सरपंच पद के चुनाव के लिए मैदान में रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कपूरिया में 3, रिवड़ी में 6, मंडाई में 4, फतेहगढ़ में 6, डांगरी में 2, रासला में 2, मूलाणा में 2, पाबनासर में 3, भाड़ली में 2, तोगा में 2, दवाड़ा में 3, भम्भारा में 2 व मगरा में 2 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।