5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूलाना एवं भीमसर में करीब 500 बीघा में हटाया अतिक्रमण

मूलाना एवं भीमसर में करीब 500 बीघा में हटाया अतिक्रमण

less than 1 minute read
Google source verification
मूलाना एवं भीमसर में करीब 500 बीघा में हटाया अतिक्रमण

मूलाना एवं भीमसर में करीब 500 बीघा में हटाया अतिक्रमण

जैसलमेर. जिले की फतेहगढ़ तहसील अन्तर्गत मूलाना पटवार मण्डल के मूलाना एवं भीमसर में सोमवार को लगभग 500 बीघा में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्यवाही को तहसीलदार अशोक कुमार के निर्देशन में किया गया। तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को तहसील फतेहगढ के पटवार मण्डल मूलाना के ग्राम मूलाना एवं भीमसर में अतिक्रमण सम्बन्धी सतर्कता में दर्ज प्रकरण के सम्बन्ध में बेदखली की कार्यवाही की गई। इसमें राजकीय सिवाय चक भूमि पर अतिक्रमण किया जाकर पट्टियां गाड़कर तारबन्दी की गई थी। अतिक्रमण को हटाने के लिए फतेहगढ़ तहसीलदार अशोक कुमार, भू-अभिलेख निरीक्षक रासला चन्द्रवीरसिंह, पटवारी मूलाना महेन्द्र चारण मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे एवं मौके पर मूलाना, बडोड़ा गांव की सरहद पर बहने वाली गोगली नदी एवं उस पर बनाए गए सिंचाई विभाग के बांध एवं उसके आस-पास लगभग 500 बीघा में की गई तारबन्दी एवं पट्टियों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया। ग्राम भीमसर में तारबंदी एवं रोपी गई पट्टियां हटाकर अतिक्रमण बेदखली कार्यवाही की गई।