8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यह सुनिश्चित कर लें कि अस्पताल में मरीजों की सभी जांचे नि:शुल्क हो

-जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत-मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में अस्पताल प्रबंधन पर समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Jun 2021, 12:32 PM IST


जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की समस्त जांचे अस्पताल में नि:शुल्क हो यह सुनिश्चित करे एवं किसी भी मरीज को बाहर से जांच करवाने के लिए चिकित्सक नहीं लिखे, इस बात की भी प्रभावी मॉनिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लगभग सभी प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध हैं, इसलिए मरीजों को इसका पूरा लाभ मिलना चाहिए। जिला कलक्टर मोदी गुरुवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित राजस्थान मेडिकेयर सोसायटी जैसलमेर की बैठक ले रहे थे। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉण् जेण्आरण् पंवारए आरसीएचओ डॉ. कुणाल साहु, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके वर्मा, कोषाधिकारी आनंद जगाणी के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे।
निर्धारित समय तक लेब में हो सेंपल जांच कार्य
जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में दोपहर 2 बजे तक अनिवार्य रूप से सेंपल जांच का कार्य होए यह सुनिश्चित करे। उन्होंने लेब तकनीशियन को भी निर्देश दिए कि वे लेब में जांच के कार्य को प्रभावी ढंग से निर्धारित समय तक करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्पताल में सहज दृश्य स्थल पर अस्पताल में होने वाली नि:शुल्क जांचों के सम्बन्ध में बोर्ड डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। साथ ही हेल्प लाइन नम्बर की स्थापना करने एवं वहां पर कार्मिक तैनात कर जांच कार्य के सम्बन्ध में जो भी शिकायत प्राप्त होती हैंए उसके लिए अलग से रजिस्टर संधारण करने के निर्देश दिए।
निर्धारित यूनिफार्म में रहे स्टाफ
जिला कलक्टर ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वे मेडिकल एवं पेरामेडिकल स्टाफ को निर्धारित यूनिफार्म पहनने के लिए पाबंद करने, सफाई व्यवस्था में ओर अधिक सुधार लाने, नियमित रूप से बेडशीट बदलने की कार्यवाही करने, नर्सिंग इंचार्ज को पाबंद करने को कहा। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि नर्सिंग प्रभारी इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर इस व्यवस्था में सुधार लाए।