8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer: शाम की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत

जैसलमेर और पोकरण में शनिवार शाम बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से गर्मी-उमस से राहत मिली। शाम करीब पांच बजे आसमान में छाए बादलों के बाद रुक-रुककर बारिश का दौर चला। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को जमकर बरसने की उम्मीद जगी।
2 min read
Google source verification
jaisalmer photo

जैसलमेर. शाम की बूंदाबांदी से तरबतर हुई सड़कें। 

जैसलमेर। स्वर्णनगरी और पोकरण में शनिवार शाम हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम को चली शीतल हवाओं से राहत मिली। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि बादल जमकर बरसेंगे, लेकिन देर शाम तक बूंदाबांदी का दौर ही चलता रहा।

शाम करीब 5 बजे आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद शहर में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। अचानक बदले मौसम से तापमान में राहत महसूस हुई और लोग गर्मी से कुछ देर के लिए राहत पाते नजर आए। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों में अच्छी बारिश की उम्मीद भी जगी।

बूंदाबांदी से सड़कों पर भरा पानी

शहर में हुई बूंदाबांदी से कई गली-मोहल्लों और सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर सड़क किनारे पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई। पोकरण में भी शाम के समय बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। दिनभर की गर्मी के बाद बदले मौसम ने लोगों को राहत दी। हालांकि क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों का इंतजार बरकरार रहा।

बादलों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद

जैसलमेर और पोकरण में बारिश का लंबे समय से इंतजार है। शनिवार शाम आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद बंधी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसान और पशुपालक अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं।

रामगढ़ में रेतीले तूफान से दिन में अंधेरा, बिजली आपूर्ति ठप

रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद आए रेतीले बवंडर के कारण पूरे इलाके में दिन में ही अंधेरा छा गया। तूफान से आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। रामगढ़ गांव और आसपास के नहरी क्षेत्रों को प्रकृति के इस रूप का सामना करना पड़ा। उत्तर दिशा से उठे इस मरुस्थलीय बवंडर से आसमान में कई किलोमीटर ऊंची धूल की दीवार बन गई, जिससे देखते ही देखते दिन के उजाले में अंधेरा छा गया। तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन में ही हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। सुरक्षा के लिए वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। आंधी से रामगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना मिली है।