6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने पर जताया रोष, किया प्रदर्शन

- 3 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर देंगे धरना

2 min read
Google source verification
चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने पर जताया रोष, किया प्रदर्शन

चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने पर जताया रोष, किया प्रदर्शन


पोकरण. क्षेत्र के केलावा गांव में गत 3 माह में चोरी की 2 वारदातें हो जाने तथा पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए ग्रामीणों व युवाओं ने बुधवार को पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही थानाप्रभारी को ज्ञापन सुपुर्द कर कार्रवाई करने की मांग की। केलावा से आए ग्रामीणों ने बताया कि बीते 3 माह में चोरी की 2 वारदातें हो चुकी है। मंगलवार की देर रात केलावा गांव के लक्ष्मणसिंह पुत्र अगरसिंह की दुकान के ताले तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। लक्ष्मणसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार को सुबह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो 16 हजार 600 रुपए नकद, गुटखा, चाय, मिर्ची, चौकलेट, तेल के टिन, कॉल्ड ड्रिंक्स, बीड़ी सिगरेट, एक टीवी, सुपारी आदि सामान गायब था। दुकान के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग देखी तो एक युवक सामान चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। यह युवक पूर्व में भी चोरी कर चुका है। इसी प्रकार युवाओं ने बताया कि केलावा के झूंझार भोमियाजी मंदिर में 16 जून को हुई चोरी पर इन्द्रसिंह पुत्र प्रतापसिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। साथ ही चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है।
ज्ञापन देकर जताया रोष
करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी के नेतृत्व में केलावा मठ के मदनगिरी महाराज, कंवराजसिंह केलावा, विक्रमसिंह चंपावत, श्रवणसिंह बामणु, मोहन भील, तिलोकाराम मेघवाल, लक्ष्मणसिंह, तनेरावसिंह, इनाम मेहर, आमिर, रामसिंह, स्वरूपसिंह, फतेहसिंह, जबरसिंह, हिंगलाजदान सहित युवा बुधवार को दोपहर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने थानाप्रभारी सुमेरसिंह, चौकी प्रभारी खेतसिंह सांखला, हेड कांस्टेबल रोहित पालीवाल, प्रकाश गोदारा से मुलाकात कर ज्ञापन सुपुर्द किया। उन्होंने चोरी की वारदातों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों की ओर से पुलिस थाने के आगे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।