7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर पर रहकर ही दें 2020 को विदाई, घर से ही करें 2021 का स्वागत

-स्वर्णनगरी में कोरोना जागरुकता की धूम जारी

2 min read
Google source verification
घर पर रहकर ही दें 2020 को विदाई, घर से ही करें 2021 का स्वागत

घर पर रहकर ही दें 2020 को विदाई, घर से ही करें 2021 का स्वागत

जैसलमेर. कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जैसलमेर शहर में नगरपरिषद की ओर से जन जागरुकता अभियान की गतिविधियां जारी हैं। नगरवासियों से कहा गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए पुराने साल को विदाई और नए साल का स्वागत अपने घर पर रहकर ही करें, यही सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।
नगरपरिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा ने बताया कि बुधवार को शहर के वार्ड संख्या 28, 29, 30 व 31 में अभियान की गतिविधियां चलाई जाकर कारोबारियों, आमजन को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन की पूरी-पूरी पालना करने के बारे में बताया गया।
कनिष्ठ अभियंता नीरज बंसल के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी एवं वाल्मीकि कॉलोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान गांधी कॉलोनी के टेक्सी चालक, दुकानदार एवं कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों को कोरोना के बचाव के उपाय बताए एवं बिना बजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। वाल्मीकि समाज के लोगों को कोरोना काल में विशेष रूप से साफ.-सफाई से रहने की हिदायत दी। नगरपरिषद की टीम ने अभियान के दौरान संबंधित वार्डों के निवासियों को हिदायत दी कि आने वाले नए साल का स्वागत अपने-अपने घरों में रहकर करें और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। वार्डों में पार्षद एवं परिषद कार्मिकों की ओर से वार्डवासियों को कोरोना के लिए जागरूक, नो मास्क व नो एंट्री के पोस्टर चस्पा किए और मास्क वितरित किए। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता सुशील यादव, नगर परिषद की टीम, वार्ड पार्षद पारस गर्ग एवं गोल्डन सीएलएफ की टीम ने लोक जागरुकता की व्यापक गतिविधियों के माध्यम से जनचेतना जगाई।

पुल आउट पेज वन - लीड के साथ पैकेज में लगाएं
वर्ष के अंतिम दिन शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में रहेगा कफ्र्यू
वर्ष के अंतिम दिन शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कफ्र्यू रहेगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आमजन की सुरक्षा के लिहाज से कोविड-19 की गाइड लाइन अनुसार गुुरुवार को शाम 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक शहर जैसलमेर में पूर्णत: कफ्र्यू होगा। दुकानदार अपनी दुकानें शाम 7 बजे बंद करके 8 बजे तक अपने-अपने घरों में पहुंच सकेंगे। इसके साथ-साथ शहर जैसलमेर में स्थित समस्त होटल एवं अन्य जगहों पर नववर्ष के कार्यक्रम पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। यदि कोई उक्त कफ्र्यू के नियमों को तोडऩे की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ-साथ 31 दिसम्बर 2020 को सांय सम एवं खुहड़ी जाने पर वहीं रात्रि में विश्राम करना होगा। रात्रि में शहर में कफ्र्यू होने के कारण प्रवेश नहीं दिया जाएगा।