
विद्युत आपूर्ति में चल रहे व्यवधान से परेशान किसानों ने शुक्रवार को सोनू जीएसएस का घेराव कर बंद किया। किसान पदमसिंह, डूंगरसिंह, मदनसिंह सहित बड़ी संख्या में जीएसएस का घेराव करने पहुंचे किसानों ने जीएसएस को बंद किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। उन्होंने बताया कि यहां विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने तक जीएसएस को बंद रखा जाएगा। किसानों ने सोनू जीएसएस से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग करते हुए अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसानों का कहना है कि इस समय मुरब्बों में पानी की जरूरत है और डिग्गियों में पानी भरा पड़ा है, लेकिन बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं कर पा रहे है।
जैसलमेर जिले के भोजासर क्षेत्र में विद्युत चोरी का मामला सामने आया है। डिस्कॉम को सूचना मिली कि इस संबंध में सूचना मिली, जिस पर अधीक्षण अभियंता उम्मेदाराम के निर्देशन में अधिशासी अभियंता सतर्कता, सुनील मूलचंदानी, सहायक अभियंता संजयसिंह व थानाधिकारी एपीटीपीएस करणसिंह राजपुरोहित मय टीम ने भोजासर कृषि क्षेत्र में कार्रवाई की। क्षेत्र में एक थ्री फेज अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर का उपयोग कर विद्युत चोरी होती पाई गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर जब्त कर तीन लाख पचास हजार का जुर्माना लगाया गया।
Published on:
08 Nov 2024 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
