
निर्वाचन प्रक्रिया पर लिया फीडबेक, सुझावों पर की चर्चा
जैसलमेर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं के बारे में फीडबेक लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक बेहतर स्वरूप प्रदान किए जाने के बारे में सुझावों पर चर्चा की। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह मीना, उपखण्ड अधिकारी शिवपाल, पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुन्दरसिंह, तहसीलदार पुष्पेन्द्र पांचल, नायब तहसीलदार निर्वाचन सत्यप्रकाश खत्री, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नवीन माथुर एवं अतिरिक्त आसूचना अधिकारी चन्द्रेश कुमार, डॉ. नारायणदास इणखिया, उप निदेशक सांख्यिकी मांगीलाल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय प्रोग्रामर जयश्री, एसएचओ बलवंताराम आदि ने हिस्सा लिया।
चुनाव आयुक्त ने ई-एपिक के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस बारे में जिले के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने ई-एपिक के फायदों, आवश्यक सुधार और अधिक प्रभावी एवं प्रचलित बनाने के लिए सुझावों, ई एपिक में डेटाबेस सुरक्षा आदि की विशेषताओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु प्राप्त होते ही युवाओं को पहचान पत्र की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास और ठोस उपाय सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा की।
उन्होंने वोटिंग के बाद सुरक्षित संग्रहित की जाने वाली ईवीएम के समय.समय पर निरीक्षण के बारे में जानकारी ली। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि ईवीएम सख्त सुरक्षा गाडर््स की संरक्षा में संग्रहित रखी जाती है और हर माह नियमित रूप से इनका निरीक्षण किया जाता है। जिला कलक्टर ने जैसलमेर जिले के पंजीकृत मतदाताओं, स्वीप गतिविधियों आदि को लेकर जानकारी दी और निर्वाचन से संबंधित जिले की विभिन्न गतिविधियों आदि के बारे में बताया।
Published on:
29 Jan 2021 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
