20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचवीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 62 परीक्षा केंद्रों पर 1657 विद्यार्थी हुए शामिल

मोहनगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पांचवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई। पांचवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षक व विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification

मोहनगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पांचवीं बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई। पांचवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षक व विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। दोपहर 12:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर शिक्षक व अभिभावक विद्यार्थियों के साथ ही पहुंचने शुरू हो गए थे। शुक्रवार को पहले दिन हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। कुल पंजीकृत 1694 में से 1657 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी ।

वहीं 37 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद शिक्षक अपने विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र पर चर्चा करते नजर आए। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों से प्रश्न पत्र की जानकारी लेते नजर आए। कार्यवाहक मुख्य खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनगढ़ नरेश कुमार घिंटाला ने बताया कि मोहनगढ़ ब्लॉक में पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 62 परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 1694 विद्यार्थियों में से 1657 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस दौरान 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत मोहनगढ़ क्षेत्र में 7 परीक्षा केंद्र पर 481 विद्यार्थियों में से 472 विद्यार्थी उपस्थित रहे व 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

मोहनगढ़ के संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र के अधीन 41 परीक्षा केंद्र पर 1117 विद्यार्थियों में से 1095 ने परीक्षा दी, वहीं 22 अनुपस्थित रहे। देवा केंद्र के अधीन 21 परीक्षा केंद्र पर 577 में से 472 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया।। शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई थी।