
स्वर्णनगरी में गर्मी के तेवर निरंतर सख्त होते जा रहे हैं। इस बीच गुरुवार को इस सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री को पार कर गया। दोपहर में धूप असहनीय प्रतीत हुई और गर्म हवाओं से बचाव के लिए लोग जतन करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले बुधवार को क्रमश: 39.5 और 20.1 डिग्री रहा था। इस तरह से अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान उच्च स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह से सूर्य की किरणें तल्ख थी, जो दोपहर और उसके बाद और गर्म हो गई। इस दौरान सडक़ों व बाजारों में सूनापन देखा गया। बहुत जरूरी होने पर ही लोग दोपहर बाद घरों से बाहर निकले। घरों में कूलर व एयरकंडीशनर उपयोग में आना शुरू हो गए हैं। रात की ठंडक भी अब कम हो गई है।
Published on:
03 Apr 2025 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
