
स्वर्णनगरी में सूरज ने भृकुटी तानी और पारा पहली बार 40 डिग्री के आंकड़े को छू गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम 22.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 39.8 और 21.4 डिग्री रहा था। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर तक उसकी तपिश में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। इस दौरान सडक़ों पर निकले लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए जतन करने में ही भलाई समझी। विदेशी सैलानी हाथों में छाता लिए चलते दिखे। कूलर व एयरकंडीशनर का चलन अब धीरे-धीरे शुरू हो गया है। दिन के अलावा रात के समय भी वातावरण में शीतलता गायब हो रही है।
Published on:
24 Mar 2025 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
