26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो सड़क हादसों में चार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रेफर

मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो सड़क हादसों में चार जने घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहनों से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो सड़क हादसों में चार जने घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहनों से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी नाथूसिंह के निर्देश पर हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार अस्पताल पहुंचे। घायलों से विस्तार से जानकारी ली गई।

जानकारी के अनुसार 1365 आरडी के नजदीक एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अशोक (27) पुत्र मोतीराम, मनीष (11) पुत्र अशोक भील, ईदे खां (28) पुत्र हबीब खां मंगणियार निवासी मोहनगढ घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसी तरह नाचना हमीरनाडा रोड़ पर दो मोटरसाईकिल की आमने सामने की भिड़त में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी खां (28) पुत्र हमल खां निवासी देवीकोट हाल मोहनगढ़ घायल हो गया, जिसे अस्पताल लाया गया। जहाँ पर घायलों का उपचार किया गया। चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।