6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर में चार और पॉजिटिव, पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीन जवान मिले कोरोना संक्रमित

-कुल आंकड़ा 169 हुआ

less than 1 minute read
Google source verification
जैसलमेर में चार और पॉजिटिव, पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीन जवान मिले कोरोना संक्रमित

जैसलमेर में चार और पॉजिटिव, पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीन जवान मिले कोरोना संक्रमित

जैसलमेर. जैसलमेर शहर में कोरोना संक्रमण के सिलसिले में रविवार को चार और नए केसेज जुड़े वहीं एक जने की रिपीट टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर शहर के सुनार पाड़ा निवासी 70 वर्षीया वृद्धा और 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे ही शिव रोड स्थित 28 वर्षीय बैंककर्मी और तालरिया पाड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि गत दिनों पॉजिटिव पाए गए एसबीआई के कार्मिक की रिपीट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे 6 संक्रमितों की रिपीट रिपोर्ट करवाई गई थी। शेष की रिपोर्ट नेगेटिव आ जाने से उन्होंने व उनके परिवारजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार जैसलमेर से कुल 295 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट रविवार देर शाम आई। इनमें 4 को छोड़कर शेष नेगेटिव है। जिले में अब तक कोरोना से 169 जने संक्रमित हो चुके हैं।

तीन जवान मिले कोरोना संक्रमित
पोकरण. क्षेत्र के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के लिए आई एक यूनिट के तीन जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है। गत दिनों एक यूनिट रेंज में अभ्यास के लिए पहुंची। यहां आने पर सभी जवानों के सैम्पल लिए गए ओर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। रविवार रात प्राप्त हुई रिपोर्ट में तीन जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है, जिससे अन्य जवानों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।