
विख्यात मरु-महोत्सव 2 से, चार दिन तक रहेगी धूम
जैसलमेर. पर्यटन की दृष्टि से जग विख्यात मरु महोत्सव-2023 का आयोजन 2 फरवरी से 5 फरवरी तक होगा। मरु महोत्सव में चार दिन तक कार्यक्रमों की धूम रहेगी एवं सेलिब्रिटीज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जिला कलक्टर टीना डाबी के अनुसार मरु महोत्सव के दौरान पहली बार एस्ट्रो टूरिज्म पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि मरू महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटक खुले आसमान में चांद एवं तारों के दृश्यों का अवलोकन कर सके। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मरु-महोत्सव को लेकर तैयारियों और मेले के दौरान जो भी कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। मरु महोत्सव के दौरान पोकरण में मिलिन्द गाबा, आस्था गिल, सवाई भटट्, स्वरूप खान की ओर से 2 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसी तरह 3 फरवरी को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सलीम सुलेमान की सेलिब्रिटी नाइट के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके तगाराम भील की ओर से राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इसके साथ ही 4 फरवरी को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके गाजी खान बरना एवं उनकी लोक कलाकार टीम द्वारा डेजर्ट सिम्फनी के साथ ही सेलिब्रिटी रघु दीक्षित की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मरु महोत्सव के अंतिम दिवस 5 फरवरी को सम के लहरदार रेतीले धोरों पर सेलिब्रिटी सलमान अली, सन्मुख प्रिया एवं अंकित तिवारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निम्बला के अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम कलाकार भूटट्े खान एवं उनके दल की ओर से डेजर्ट सिम्फनी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। जिला कलक्टर डाबी ने बताया कि मरु महोत्सव की शुरुआत 2 फरवरी को पोकरण से की जाएगी। प्रात: 9 बजे सालमसागर तालाब से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण के प्रांगण में पहुंचेगी। इसके साथ ही उसी दिन प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कालबेलिया नृत्य का आयोजन होगा। इसके साथ ही मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण की प्रतियोगिता होगी। यहां पर साफा बांधों प्रतियोगिता के साथ ही भवाई नृत्य, रस्सा-कशी और मटका रेस का आयोजन होगा।
Published on:
31 Jan 2023 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
