18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

51वीं अंतर सीमांत वाहिनी सपोर्ट वेपन प्रतियोगिता सीमांत मुख्यालय गुजरात ने जीती

- महानिरीक्षक ने टीमों को पुरस्कृत किया

less than 1 minute read
Google source verification
51वीं अंतर सीमांत वाहिनी सपोर्ट वेपन प्रतियोगिता सीमांत मुख्यालय गुजरात ने जीती

51वीं अंतर सीमांत वाहिनी सपोर्ट वेपन प्रतियोगिता सीमांत मुख्यालय गुजरात ने जीती

जैसलमेर. 51वी अंतर सीमान्त सपोर्ट वेपन शूटिंग प्रतियोगिता के समापन शनिवार को हुआ। इसी क्रम में 51वी अंतर सीमान्त सपोर्ट वेपन शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह की विधिवत घोषणा किशनगढ़ फिल्ड फायरिंग रेंज पर महानिरीक्षक डेविड लालरिन सांगा सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान जोधपुर ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यालय में पदस्थापित असीम व्यास, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय, सीसुब जैसलमेर, उत्तर आनंद कुमार तक्षक, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय सीसुब जैसलमेर दक्षिण, लोकेश कुमार कमांडेंट, संजय चौहान कमान्डेन्ट 92 वी वाहिनी एवं विभिन्न वाहिनियों के कमांडेंट एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में 11 सीमान्त मुख्यालयों ने हिस्सा लिया। सर्पोट वेपन 81 एमएम मोर्टर और मीडियम मशीन गन से टारगेट को अचूक निशाने से भेद कर युद्ध कौशल का परिचय दिया। 81 एमएम मोर्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमान्त मुख्यालय गुजरात, द्वितीय स्थान, सीमान्त मुख्यालय उत्तर बंगाल, तृतीय स्थान सीमान्त मुख्यालय राजस्थान व मीडियम मशीन गन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमान्त मुख्यालय उत्तर बंगाल, द्वितीय स्थान, सीमान्त मुख्यालय गुजरात ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान सीमान्त मुख्यालय गुजरात ने प्राप्त किया। महानिरीक्षक ने कहा कि किसी भी बल में सपोर्ट वैपन की बहुत अहमियत होती है तथा इस तरह की प्रतियोगिता जवानों के युद्व कौशल एवं निपुणता को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। दोनों श्रेणी में सभी विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने टॅाफी व मेडल से पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। वे खेल गांव में अयोजित बड़े खाने में शामील हुए और सभी जवानों से रु-ब-रु हुए। प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए सभी वाहिनियों के समादेष्टा, अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों की भागीदारी की सराहना की।