
पोकरण क्षेत्र में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के सदर बाजार के गणेश मार्केट स्थित ऐतिहासिक गणेश मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिससे समूचा क्षेत्र धर्ममय हो गया। गौरतलब है कि सदर बाजार में वर्षों पूर्व इस गणेश मंदिर की स्थापना की गई थी। कस्बे का यह एकमात्र भगवान गणेश का बड़ा मंदिर स्थित है। पुरोहितों की गली में गणेश भगवान का एक छोटा मंदिर बना हुआ है। गणेश मार्केट स्थित गणेश भगवान के मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं का तांता रहता है। गणेश चतुर्थी के दिन यहां कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। बुधवार सुबह 7 बजे ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया और अनुष्ठानों की शुरुआत की गई। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान के जयकारे लगाए। जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर आचार्य पंडित महावीर ओझा व पुजारी मोतीलाल शर्मा के सानिध्य में महेश सोनी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से प्रतिमा पर अभिषेक किया गया। इस दौरान भूपेन्द्र, घनश्याम, मूलचंद सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।प्रतिमा का किया शृंगारगणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा व मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर बाद प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया और मंदिर को आकर्षक फूलों व रोशनी से सजाया गया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां आए श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और विशेष रूप से बनाए गए गुड़ के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया।
मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। शाम को मंदिर आकर्षक रोशनी से नहा उठा। शाम 7 बजे मंदिर में भगवान गणेश की आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरा बाजार भर गया। आरती के दौरान लगाए जयकारों से आसपास का पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आरती के बाद बनाए गए विशेष लड्डु के प्रसाद का वितरण किया गया।
Published on:
27 Aug 2025 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
