
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे डांडेवाला क्षेत्र में भय का माहौल,जानिए पूरी खबर
जैसलमेर.भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे डांडेवाला क्षेत्र में ऑयल इंडिया के कुएं से गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव को को रोकने के लिए कम्पनी के इंजीनियर जुटे हुए हैं, हालांकि शुक्रवार शाम तक रिसाव रोकने में उन्हें पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि गैस रिसाव को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और शनिवार तक इसे पूर्णतया रोक दिया जाएगा। गैस रिसाव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार डांडेवाला क्षेत्र में ऑयल इंडिया के एक कुएं से बुधवार सुबह रिसाव शुरू हो गया। गैस का दबाव अधिक होने के कारण पूरे क्षेत्र को सील कर रिसाव रोकने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया। हालांकि यह क्षेत्र गैर आबाद माना जाता है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गैस का दबाव बहुत अधिक था, लेकिन अब इसके दबाव को 75 फीसदी कम कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि शनिवार तक रिसाव को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि गैस के लिए करीब तीन हजार मीटर तक कुआं खोदा जाता है। ऐसे में रिसाव को शीघ्रता से बंद करना तकनीकी विशेषज्ञों के लिए भी मुश्किल साबित होता है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2015 में 8 अक्टूबर को डांडेवाला क्षेत्र के एक कुएं से गैस का रिसाव कई दिन तक जारी रहा था। बाद में कंपनी ने ओएनजीसी से तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से इस रिसाव पर काबू पाया था। गौरतलब है कि डांडेवाला के कुओं से गैस पाइप लाइन के जरिए रामगढ़ स्थित विद्युत संयंत्र को भेजी जाती है, जिससे विद्युत उत्पादन किया जाता है।
Published on:
23 Feb 2019 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
