8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

57 वर्ष की आयु में मिला आवासीय पट्टा

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:47 PM IST

57 वर्ष की आयु में मिला आवासीय पट्टा

57 वर्ष की आयु में मिला आवासीय पट्टा


जैसलमेर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का निस्तारण होने से उन्हें राहत मिल रही है। बुधवार को ग्राम पंचायत सत्तो में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी व फतेहगढ़ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्रोई ने बताया कि विधवा महिला रहीमा की ओर से आवासीय पट्टे के लिए आवेदन किया गया। जिस पर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी भीमसिंह डागूर की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को पट्टा सुपुर्द किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मदाराम पटेल, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, सरपंच गजेन्द्रसिंह रावलोत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार 55 वर्षीय खुशालाराम व 50 वर्षीय आदाराम के पिता की 40 वर्ष पूर्व मौत हो जाने के बाद नामांतरकरण किया गया तथा भूलवश आदाराम की आईदानराम व खुशालाराम की जगह गुटाराम हो गया। इस गलती का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में सम समिति के प्रधान तनेसिंह सोढ़ा, वरिष्ठ नेता डॉ.जालमसिंह रावलोत आदि उपस्थित रहे। श्रमिक रूपाराम ने अपने पुत्र खेताराम की छात्रवृति के लिए आवेदन किया। श्रम विभाग के कार्मिकों ने जांच पड़ताल कर मौके पर ही नौ हजार रुपए छात्रवृति के स्वीकृत करवाए।