6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री

- शिविर का निरीक्षण कर किया निर्देशित, बांटे प्रमाण पत्र

2 min read
Google source verification
अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री

अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री


पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे है। इन तीन वर्षों ने सरकार आमजन की समस्याओं के निस्तारण के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार शाम एकां ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मनसा है कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण हो और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलें। इसके लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहे है। ऐसे में व्यक्ति को कहीं जाने की आवश्यकता है। उनकी समस्या का निराकरण मौके पर ही शिविर में हो रहा है। साथ ही सरकार की योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों व सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इसी प्रकार उन्होंने अधिकारियों को भी प्रत्येक योजना से ग्रामीणों को अवगत करवाने के साथ पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बांटे प्रमाण पत्र
शिविर के दौरान दिनभर विभागों की ओर से कार्य निपटाए गए। पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर ने भी शुक्रवार को दोपहर शिविर में पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी गौतम चौधरी ने शिविर के दौराए किए गए कार्यों की जानकारी दी। दिनभर में किए गए कार्यों के बाद शाम को मंत्री शाले मोहम्मद शिविर में पहुंचे। उन्होंने लाभान्वित परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की ओर से छड़ी, ट्राइ साइकिल, यंत्र आदि वितरित किए गए। सरपंच मोहनकंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
समस्याएं सुनकर किया निर्देशित
मंत्री शाले मोहम्मद ने एकां गांव में जनसुनवाई की। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, सड़क आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सरपंच मोहनकंवर, सुरेन्द्रसिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य कानभारती, मूलाराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।