24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीता आश्रम मुख्य मार्ग पर गटर ओवरफ्लो, आवागमन बाधित

जैसलमेर शहर के गीता आश्रम क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग पर गटर ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। आए दिन सीवर लाइन से गंदा पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार शाम एक बार फिर मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जमाव दिखाई दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

oplus_262146

जैसलमेर शहर के गीता आश्रम क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग पर गटर ओवरफ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। आए दिन सीवर लाइन से गंदा पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार शाम एक बार फिर मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जमाव दिखाई दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

सड़क पर फैले पानी के कारण दुर्गंध फैल गई और फिसलन की स्थिति बनी रही। पैदल चलने वालों व दुपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

मुख्य मार्ग पर बदइंतजामी

क्षेत्रवासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर यातायात का दबाव रहता है। गटर ओवरफ्लो होने से जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने नगरपरिषद से सीवर व्यवस्था की नियमित सफाई और स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और मुख्य मार्ग पर सुचारु यातायात सुनिश्चित हो सके।